परिवहन आयुक्त ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनाकर दिया सडक़ सुरक्षा का संदेश



Transport Commissioner gave the message of road safety to the drivers by wearing helmets

बालोतरा। विषिष्ठ शासन सचिव एवं परिवहन आयुक्त महेंद्र सोनी ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनाकर सडक़ सुरक्षा का संदेश दिया। पचपदरा जोधपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर परिवहन व पुलिस विभाग के संयुक्त जांच अभियान में भागीदारी निभाते हुऐ दुपहिया वाहन चालको को महेश ऑटोमोबाइल्स के गौतम खत्री के सौजन्य से आईएसआई स्टैंडर्ड मार्क के हेलमेट वितरित किये तथा विभागीय अभियान में अधिकाधिक भागीदारी निभाते हुऐ आमजन से अपील की कि बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट व तेज गति से वाहन नही चलाऐं एवं परिवहन विभागीय व सडक़ सुरक्षा नियमो की पालना करें। नो-रिफ्लेक्टर नो- वाहन अभियान जो वर्ष पर्यन्त चलेगा इस हेतु भी समस्त वाहनों में नियमानुसार रिफ्लेक्टर लगाकर आमजन को एवं वाहन चालकों को सडक सुरक्षा जीवन रक्षा हेतु आह्वान किया। उपरोक्त कार्यक्रमों में प्रादेषिक परिवहन अधिकारी श्री रामनारायण बडग़ूजर, जिला परिवहन अधिकारी भगवानाराम गहलोत व प्रर्वतन दल के समस्त सदस्य उपस्थित रहें।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !