रिपोर्ट @ महिपाल सिंह चारण
समदड़ी। थानान्तर्गत करमावास तिरगटी जाने वाली सड़क मार्ग पर बाइक स्लिप होने से बाइक पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई तथा बाइक चालक घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची आौर शव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को करमावास निवासी युवक चैनाराम (35) पुत्र गोबरराम अपने गांव के युवक बाबूराम के साथ भील गांव लाखेटा से सामाजिक कार्यक्रम से लौट रहा था। इस दौरान करमावास तिरगटी जाने वाले मुख्य मार्ग के बीच में बारिश के बाद टूटी सड़क के गढ्ढों में पानी का भराव होने के कारण अचानक बाइक स्लिप हो गई और बाइक सवार चैनाराम उछल गया और सिर पत्थर से टकरा गया। सिर पर चोट लगने के कारण खून ज्यादा बहा इससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई व बाइक चालक बाबूराम घायल हो गया है जिसका समदड़ी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। बाइक सवार बिना हेलमेट बाइक चला रहा था और सिर पर चोट लगने से खून ज्यादा बहने से मौके पर मौत हो गई
इकलौता था बेटा
मिली जानकारी के मुताबिक चैनाराराम गोबरराम का इकलौटा बेटा था। चैनाराम कमठा मजदूरी करता था। इसके तीन बच्चियां और दो पुत्र है। मां की पहले ही मौत हो चुकी है। दो बच्चियां शादी योग्य है। चैनाराम की मृत्यु के बाद पूरा परिवार सड़क पर आ गया है। सड़क हादसे में दर्दनाक मौत होने से गांव मे मातम छा गया।
