इंडियाज टैलेंट फाईट सीजन-2 में धृति जैन का चयन

Dhriti Jain selected in India's Talent Fight Season 2

बालोतरा। दिल्ली पब्लिक स्कूल उच्च माध्यमिक बालोतरा की छात्रा धृति का जैन का चयन इण्डियाज टैलेंट फाईट सीजन-2 में हुआ। इसके लिए छात्रा ने ऑनलाईन ऑडिषन और मेगा ऑडिषन में चयनित होकर टॉप-100 में स्थान बनाया। जिसका प्रसारण टेलीविजन पर किया जायेगा। इस मेगा राउंड का नाम टीवी राउंड होगा। धृति जैन के कोरियोग्राफर विशाल सिंह चौहान ने बताया कि इस राउंड के बाद धृति का नाम डांस रियलिटी शो की दुनिया में नया नहीं रह जायेगा। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ सुनीता सिंह ने छात्रा को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं दी। प्राचार्या ने जानकारी देते हुए बताया कि डीपीएस में विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए सदैव प्रयासरत है। निदेषक दिलीप सालेचा ने छात्रा को बधाई देते हुए निरन्तर आगे बढऩे की कामना की। उप प्राचार्या डॉ अनिता व्यास व  विद्यालय परिवार के सदस्यों द्वारा धृति जैन को शुभकामनाएँ दी गई।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !