RSS पर आरोप लगाना सरकार के इशारें पर कांग्रेस का षडयंत्र: गणपत बांठिया

Congress's conspiracy at the behest of the government to accuse RSS: Ganpat Banthia

बालोतरा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचाकर निंबाराम को गिरफ्तार करने का प्रस्ताव पारित करना एक सुनियोजित षडयंत्र किया रहा है जिसकी सीबीआई से जांच करवाने की मांग की है।। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ( Ganpat Banthia )ने राज्यपाल महोदय को पत्र प्रेषित कर बताया कि जो कार्य एसीबी के अधीन आता है एवं जो आरोप लगे वह मामला अदालत में विचाराधीन है फिर कांग्रेस एक प्रस्ताव पारित कर किस हैसियत से आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक को गिरफ्तार करने की बात कह रहीं है। बांठिया ने बताया कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष व शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा स्वयं सवालों के घेरें में हैं, आरएएस के परिणामों में उनके समधी व रिश्तेदारों के इंटरव्यू में 2016 व 2018 में समान अंक कैसे आएं उसकी जांच कौन करवाएगा, अगर कांग्रेस सरकार पाक साफ है तो सीबीआई जांच के आदेश दे ताकि भाजपा को बदनाम करने वालों की पोल स्वत: खुल जाएगी। गणपत बांठिया ( Ganpat Banthia )ने बताया कि राज्य सरकार के इशारें पर राष्ट्रवादी संगठन की छवि को धूमिल करने का सुनियोजित षडयंत्र रचा जा रहा है। बिना किसी शिकायत, परिवाद व लेनदेन के एसीबी ने सरकार के इशारे पर झूठा मुकदमा बनाया है। मुकदमें खुद परिवादी कह रहा है कि कोई लेनदेन नहीं हुआ है, दूसरी तरफ भ्रष्टाचारियों की अभियोजन स्वीकृति को रोका जा रहा है, हम इस भ्रष्टाचारी सरकार की कुत्सित कार्रवाई की निंदा करते है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !