जसोल। पचपदरा विधायक मदन प्रजापत व जसोल सरपंच ईश्वर सिंह चौहान के जन्मदिवस पर एकदिवसीय मैत्री सदभावना क्रिकेट मैच का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जसोल में आयोजित हुआ। यूथ कांग्रेस कमेटी जसोल के अध्यक्ष सिकंदर खान ने बताया कि क्रिकेट मैच जसोल ए व जसोल बी टीम के बीच हुआ। जिसमें जसोल ए ने पहले खेलते हुए निर्धारित 10 ओवर में 106 रन बनाए जिसमे मोहित बारासा ने 37 व गोविन्द अन्ना 34 में रन बनाए। जवाब में जसोल बी 89 रन ही बना सकी। जसोल बी की तरफ से धन सिंह ने 34 , मुकेश प्रजापत ने 20 व कमलेश गहलोत ने 17 रन बनाए। जसोल ए के गोविन्द अन्ना ने 5 विकेट लिए। अंपायर की भूमिका मंगलेश व रामु बारासा ने निभाई। मैच के बाद समापन समारोह आयोजित किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक मदन प्रजापत, पूर्व सभापति रतन खत्री, प्रधान भगवत सिंह जसोल, जसोल सरपंच ईश्वर सिंह चौहान, पंचायत समिति सदस्य चंपालाल प्रजापत, ग्राम विकास अधिकारी सुशील कुमार, पहाड़ सिंह कुंडल, राजेन्द्र सेजु, सुनील खंडेलवाल, रावणा अपसा जसोल, सोहन सेजु आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर अंपायर, स्कोरर, विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार दिए गए। समापन समारोह में सरपंच ईश्वर सिंह चौहान ने कहा कि जसोल खेल प्रेमियों का गाँव है और हार न मानना यहां की विशेषता है। विधायक मदन प्रजापत ने कहा कि 2 दिन बारिश के बाद भी हार नही मानी। खेल व युवा जोश के आगे इंद्र भगवान को भी हार माननी पड़ी, खेलो के लिए धन की कमी नही है खेल मैदान व खिलाडिय़ों के विकास हेतु हर प्रकार के संसाधनों की व्यवस्थाओं के हर सम्भव सहयोग हेतु प्रयासरत रहूंगा। इस अवसर पर विक्रम सिंह राठौड़, राजू महाराज, छगनलाल प्रजापत, कन्हैयालाल सेवग, ओमप्रकाश निराणिया, आदि उपस्थित रहे।
जसोल कस्बे में मैत्री क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन
0
July 14, 2021

Tags