भाजपा महिला मोर्चा ने बढ़तें अपराधों के खिलाफ जताया आक्रोश

भाजपा महिला मोर्चा ने बढ़तें अपराधों के खिलाफ जताया आक्रोश

बालोतरा। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा राजस्थान में महिलाओ के प्रति बढ़ते अत्याचार, हिंसा और शोषण तथा कांग्रेस सरकार की इसको रोक पाने में पूर्णतया विफलताओं के प्रति आक्रोश और विरोध प्रकट किया गया। उपखंड कार्यालय पहुच कर सभी ने इस बाबत एक ज्ञापन राज्यपाल के नाम उपखंड अधिकारी को देकर महिलाओं की भावनाओं से अवगत कराते हुए आगे कारवाही की मांग की। जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी ने कहा कि वर्तमान गहलोत सरकार अब तक राजस्थान में महिला अत्याचार रोक पाने में पूर्णतया विफल रही है और न्याय व्यवस्था पूर्णतया पंगु हो चुकी है। ऐसे में महिला अपराध नही रोक पाने के कारण मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। इस प्रदर्शन में पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी महिला मोर्चा जिलाअध्यक्ष विजयलक्ष्मी भाजपा जिला मंत्री खेताराम प्रजापत, गोपाल पारीक हितेश पटेल, उपाध्यक्ष उषा चौहान, सुशीला सालेचा, महामंत्री अनिता गुप्ता, ममता विश्नोई, खुशबू जैन, सुषमा जैन, कोमल जैन, सरिता पंचारिया, सरोज प्रजापति, तनुजा जैन, सुशीला चौधरी, तुलसी देवी सहित महिलाएं मौजूद थी।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !