विजया देवी अध्यक्ष व ममता खतंग मंत्री मनोनीत




पचपदरा। अखिल भारतीय महिला मंडल के निर्देशानुसार पचपदरा तेरापंथ महिला मंडल की साधारण सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मंगलाचरण श्रीमती ममता कांकरिया द्वारा किया गया। तत्पश्चात अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा देवी मदानी ने सबका आभार ज्ञापन करते हुए कहा कि इन 2 वर्षों में मैं संपूर्ण महिला मंडल की आभारी हूं कि उन्होंने मेरा सहयोग किया और हर कार्य को सफल बनाया मंत्री कविता चोपड़ा के प्रति भी धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। मंत्री कविता चोपड़ा ने 2 वर्षों का संपूर्ण ब्यौरा महिला मंडल के सामने रखा और कोविड-19 चलते हुए ऑनलाइन जितने भी कार्य हुए उनके बारे में बताया और सब का आभार ज्ञापन किया साथ में सबसे खमतखामना करते हुए अपने पद का विसर्जन किया। कोषाध्यक्ष मांगी देवी ढेलडिया द्वारा गत 2 वर्षों का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। तेरापंथ महिला मंडल पचपदरा के चुनाव अधिकारी श्रीमती विजयलक्ष्मी चोपड़ा ने चुनाव प्रक्रिया को संचालित किया। साधारण सदन द्वारा आगामी 2 वर्षों हेतु अध्यक्ष का मनाव किया गया। जिसमें श्रीमती विजया देवी चौपड़ा को आगामी 2 वर्ष के लिए अध्यक्ष मनोनीत किया गया और श्रीमती ममता खतंग को मंत्री पद के लिए मनोनीत किया। संविधान का  वाचन सारिका सालेचा ने किया। सभी महिला मंडल सदस्यों द्वारा ओम अर्हम की ध्वनि से मनोयन को स्वीकार किया गया। महिला मंडल के अंतर्गत कन्या मंडल की मनाव प्रक्रिया भी हुई जिसमें संयोजिका रुपेंदु ढेलडिया और उप संयोजिका प्रतिक्षा कांकरिया को मनोनीत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन नेहा कांकरिया द्वारा किया गया।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !