विधायक प्रजापत के जन्मदिन पर विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर बांटे मास्क


बालोतरा। नगर के एमबीआर राजकीय पीजी महाविद्यालय, बालोतरा के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा पचपदरा विधायक मदन प्रजापत के 46वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर महाविद्यालय परिषद में पौधारोपण व साथ ही कच्ची बस्तियों में मास्क वितरण किया गया। पूर्व छात्रसंघ संयुक्त सचिव देवकिशन गोयल ने बताया कि पचपदरा विधायक मदन प्रजापत ने कॉलेज की 25 वर्षो से लबिंत मांगो को पूरा करवाया है एमबीआर महाविद्यालय के सभी छात्र छात्राएं आपकी आभारी है। इस दौरान देवकिशन गोयल, सलीम सुमरो, स्वयंसेवक नरसाराम, आफताब आफरीदी, मदन प्रजापत, चेतन सिसोदिया, सुरेंद्र आचार्य, जवारलाल प्रजापत, मुकेश जीनगर आदि छात्र मौजूद रहें।

कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे सेवा कार्य

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महामंत्री शंकरलाल सलुंदिया ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता विधायक मदन प्रजापत का जन्मदिवस अस्पतालों में फल वितरण, गौसेवा सहित जरूरतमंदों की सेवा कार्यों के साथ मनाएंगे।

रक्तदान शिविर का होगा आयोजन

रक्तकोष मित्र मंडल के राजूराम गोल ने बताया कि विधायक मदन प्रजापत के जन्मदिन पर नाहटा अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन करेंगे जिसमें युवाओं से अधिकधिक रक्तदान करने का अपील की है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !