धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित होगा बायतु का खेमाबाबा मन्दिर, राजस्व मंत्री चौधरी ने मंदिर के जीवर्णोद्धार कार्य का लिया जायजा

राजस्व मंत्री चौधरी ने मंदिर के जीवर्णोद्धार कार्य का लिया जायजा

धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित होगा बायतु का खेमाबाबा मन्दिर, राजस्व मंत्री चौधरी ने मंदिर के जीवर्णोद्धार कार्य का लिया जायजा

बाड़मेर, 16 जुलाई। मारवाड़ के लोक देवता सिद्ध श्री खेमा बाबा के भव्य मंदिर के चल रहे जीवर्णोद्धार कार्य का शुक्रवार को राजस्व मंत्री व बायतु विद्यायक हरीश चौधरी ने जायजा लिया। धरातल पर किए जा रहे कार्य की गतिविधियां के बारे में राजस्व मंत्री चौधरी ने मंदिर कमेटी के सदस्यों व सार्वजनिक निर्माण विभाग के एक्सईन पारस मल सिंगानिया से जानकारी प्राप्त की और उन्होंने बनने वाले मंदिर का अहमदाबाद से तैयार करवाकर लाए गए स्किल मॉडल का अवलोकन किया। इसके बाद राजस्व मंत्री ने पूर्ण हुए मंदिर नींव के कार्य को देखा और चल रहे गर्भ गृह के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जन आस्था के प्रतीक खेमा बाबा मंदिर का भव्य मंदिर बनकर जल्द तैयार होगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन के रूप में विकसित करने की दिशा में मन्दिर का जीवर्णोद्धार करवाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बायतु उपखण्ड मुख्यालय पर बने खेमा बाबा के मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए राजस्व मंत्री चौधरी की अनुशंसा पर राज्य सरकार ने 3.50 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी की थी जिनकी डिजाईन बनने के बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग के माध्यम से टेंडर निकाल कर वर्क ऑर्डर जारी करने के बाद जीवर्णोद्धार का निर्माण कार्य प्रगर्ति पर है।  इससे पूर्व राजस्व मंत्री  चौधरी ने खेमाबाबा में पूजा अर्चना कर धोक लगाई और क्षेत्र में अमन चैन व खुशहाली की मन्नते मांगी। इस दौरान बायतु प्रधान सिमरथाराम चौधरी, खेमा बाबा मंदिर कमेटी के सचिव डूंगर राम काकड़, समाज सेवी फतेह खा, लक्ष्मण सिंह गोदारा, राजेंद्र कड़वासरा, किस्तूरचन्द सारण, सरपंच रुगा राम सारण, गोमाराम पोटलिया, हंसराज गोदारा समेत सजनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !