रिपोर्ट @ महिपाल सिंह चारण
बालोतरा। साध्वी श्री मंजुयशाजी ठाणा 4 के सानिध्य में तेरापंथ युवक परिषद बालोतरा का वर्ष 2021-22 का शपथ ग्रहण समारोह एवं दायित्व हस्तान्तरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। तेयुप मंत्री नवीन सालेचा ने बताया कि सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत साध्वी जी मंजुयशाजी के मंगलाचरण से हुई । विजय गीत का संगान तेयुप स्वर संगम द्वारा किया गया। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन तेरापंथ महासभा कार्यसमिति सदस्य धनराज ओस्तवाल ने किया। उसके पश्चात निवर्तमान तेयुप अध्यक्ष अरविंद सालेचा ने नव निर्वाचित अध्यक्ष संदीप ओस्तवाल को अध्यक्ष पद की शपथ दिलवाई। उसके पश्चात अध्यक्ष संदीप ओस्तवाल ने अपने पदाधिकारी टीम उपाध्यक्ष रोशन बागरेचा, राहुल जीरावला, मंत्री नवीन सालेचा, सहमंत्री राजेन्द्र वैदमुथा, संदीप सालेचा, कोषाध्यक्ष सुनील लुनिया और संगठन मंत्री खुशाल ढ़ेलडिया को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई गई। सभी संयोजक उप संयोजकों और कार्यसमिति सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई एवं दायित्व का हस्तांतरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तेरापंथ सभा अध्यक्ष शांतिलाल डागा और महिला मंडल अध्यक्षा निर्मला देवी संकलेचा ने की और युवा शक्ति को प्रेरित किया। साध्वीश्री मंजुयशा जी ने युवाओं को निडर रहकर कार्य करने को प्रोत्साहित किया और धर्म संघ के इतिहास और महत्वपूर्ण तथ्यों, पच्चीस बोल आदि को याद करने की प्रेरणा भी दी। इस अवसर पर अभातेयुप समिति सदस्य तरुण भन्साली, तेयुप परामर्शक महेन्द्र वैदमुथा, सुरेश गोठी, मुकेश सालेचा और प्रकाश वैद मुथा एवं कार्यसमिति सदस्य, किशोर मंडल संयोजक मेहता, उप संयोजक द्वितीय मोक्षित बागरेचा मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन मंत्री नवीन सालेचा ने किया।
