भाजयुमों कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ खोला मोर्चा

BJYM workers opened a front against the policies of the state government
रिपोर्ट @ महिपाल सिंह चारण

बालोतरा। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा युवामोर्चा बालोतरा संगठन जिला द्वारा राज्य में बढ़ रहे दलित,महिला अत्याचार सहित कांग्रेस सरकार की नाकामियों के विरोध में भाजपा युवामोर्चा जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह करणोत के नेतृत्व में युवामोर्चा के पदाधिकारी व् कार्यकत्र्ताओ ने हल्ला बोल प्रदशर्न करते हुए स्ष्ठरू साहब को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा, साथ ही आक्रोशित युवाओं ने गहलोत का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। करणोत ने युवाओ को संबोधित करते हुए कहा की राज्य सरकार हर मोर्चा पर विफल रही है प्रदेश में बढ़ रहे दलित व् महिला अत्याचार दुर्भायपूर्ण है,हम सब युवा संकल्पित होकर इस बहरी, गूंगी, निकक्मी सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेंकना है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान,जिला महामंत्री भरत मोदी, जिला मंत्री सोहनसिंह भायल, खेताराम प्रजापत, अमराराम सुंदेशा, गोविंद सिंह कालूड़ी, पुष्पराज चौपड़ा, बजरंग चौधरी, अरुण सालेचा, हितेश पटेल, दिलीप शर्मा, संदीप अग्रवाल, हंसराज प्रजापत, दिलीप घांची, महेंद्र गौड़, केवलचंद मेघवाल, हिन्दू सिंह भाटी, कृष्ण बोराणा, कपिल दवे, निखिल अवस्थी, गोविंद सुंदेशा, राजेंद्र सालेचा, भोम सिंह भुंगरा, चांदराम भील सहित सैकड़ों युवामोर्चा कार्यकत्र्ता व् वरिष्ठजन मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !