वानर देव का विधिवत रूप से किया अंतिम संस्कार

वानर देव का विधिवत रूप से किया अंतिम संस्कार

बालोतरा। शहर के पनघट रोड पर बंदर की करंट लगने से मौत के पश्चात सनातन धर्मप्रेमी बंधुओं ने विधिवत रूप से अंतिम संस्कार किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची अन्नपूर्णा गौशाला की टीम ने वानर देव की बैकुंठी निकालकर हिंदू पौराणिक मान्यताओं के अनुसार अंतिम संस्कार किया। बालोतरा न्यूज़ ट्रैक की रिपोर्ट के अनुसार मौहल्लेवासियों ने वानर देव को फूल मालाएं अर्पित कर गुलाल अबीर लगाकर नारियल प्रसाद चढ़ाने के बाद शव यात्रा निकालकर विधिवत रूप से अंतिम संस्कार किया। इस अवसर पर अन्नपूर्णा गौशाला संचालक गौतम गहलोत, गौ सेवक जनक माली, वासुदेव माली, प्रेम माली, दिनेश गोदारा सहित आमजन मौजूद थे। गौरतलब है कि बंदर को प्रचीन काल से हीं दैवीय प्राणी माना जाता है और वानर देव के रूप में पूजा की जाती है। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !