कोरोना काल में औषधीय पेड़-पौधों की महत्वता बढ़ी: गणपत बांठिया

The importance of medicinal plants increased during the Corona period: Ganpat Banthia

अन्नपूर्णा गौशाला में पौधारोपण कर बिमार व असहाय गौवंश को हरा चारा वितरण किया

बालोतरा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अन्नपूर्णा गौशाला में पौधारोपण कर बिमार व असहाय गौवंश के लिए हर चारा उपलब्ध करवाकर दान-पुण्य किया। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ( Ganpat Banthia ) ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर एवं प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया के निर्देशानुसार प्रदेशभर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत गुरूवार को अन्नपूर्णा गौशाला में गुलमोहर, बिल्व पत्र, नीम गिलोय सहित छायादार व औषधीय गुणों से भरपूर पौधें लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। बांठिया ने कहा कि पौधों से हमें प्राणवायु के साथ अनेक लाभ प्राप्त होते हैं। पौधे हमारे जीवन के लिए आवश्यक हैं। जीवन की अनेक आवश्यकताओं को पौधों के द्वारा पूर्ति की जाती है। पौधे धरती का श्रृंगार होने के साथ-साथ वातावरण के सौंदर्य को भी बढ़ाते हैं। कोरोना काल में पेड़-पौधों की महत्वता अधिक बढ़ गई है। पौधारोपण के पश्चात गौशाला में बिमार गौवंश के लिए हरा चारा वितरण किया गया। भाजपा युवा नेता अरूण सालेचा ने गौ सेवा को मानव जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर समाजसेवी मदनलाल तातेड़, महेंद्रसिंह गोलिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष महिपालसिंह करणौत, गौ सेवक जनक गहलोत, अरिहंत चौपड़ा, रूपाराम प्रजापत, दिनेश गोदारा, मगाराम चौधरी मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में गौशाला संचालक गौतम गहलोत ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !