रिपोर्ट @ महिपाल सिंह चारण
बालोतरा। निकटवर्ती सिवाना क्षेत्र के काठाड़ी गांव की सरहद में जालोर की तरफ बाइक पर सवार होकर जा रहे दो युवक रोडवेज बस की चपेट में आ गए। हादसे में मौके पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वरूप सिंह पुत्र मनोहर सिंह आयु 22 वर्ष, जाति रावणा राजपूत निवासी जसोल एवं जगदीश पुत्र राण सिंह आयु 20 जाति रावणा राजपूत निवासी नया नगर तहसील गुड़ामालानी, जो बाइक पर सवार होकर जसोल से बिशनगढ़ की तरफ जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस (आरजे 14 पीई 4990) के चालक ने लापरवाहीं पूर्वक टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बस चालक घटनास्थल से फरार हो गया। घटना की सूचना पर सिवाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतकों के शव को सिवाना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। हादसा नेशनल हाईवे 325 कठाड़ी गांव के पास हुआ। जसोल निवासी कालूसिंह पुत्र रामसिंह जाति रावणा राजपूत ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ पुलिस थाना सिवाना में रिपोर्ट पेश कर मामला दर्ज करवाया है।
