तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी टैक्सी को मारी टक्कर, मासूम की मौत

तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी टैक्सी को मारी टक्कर, मासूम की मौत



9 घायल नाहटा अस्पताल में भर्ती, 3 गंभीर घायल जोधपुर रैफर

बालोतरा। निकटवर्ती मोकलसर कस्बे से गुजर रहे नेशनल हाईवे 325 पर श्रद्धालुओं की टैक्सी को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। भीषण हादसे में टैक्सी सवार एक मासूम की मौके पर हीं मौत हो गई और 9 महिलाएं और बच्चे घायल हो गए। घायलों को राहगिरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस की सहायता से राजकीय नाहटा अस्पताल बालोतरा पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद 3 गंभीर घायलों को जोधपुर रैफर किया गया। जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं में अधिकतर महिलाएं तथा बच्चे थे और यह हादसा बालोतरा व आसोतरा से बिशनगढ़ में एक धार्मिक स्थल पर दर्शनार्थ गए थे और वापस लौटते वक्त रमणीया एवं काठाड़ी गांव के बीच यह हादसा हो गया। नाहटा अस्पताल में घायलों का इलाज किया गया। इस दौरान अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल नजर आया और पीडि़तों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। 



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !