कार्यकर्ताओं को जोडक़र बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाएं: अरुण सिंह

कार्यकर्ताओं को जोडक़र बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाएं: अरुण सिंह

बालोतरा। कार्यकर्ताओं को साथ लेकर सशक्त मंडल, बूथ एवं पन्ना प्रमुख के माध्यम से संगठन को मजबूती प्रदान कर भाजपा को अजय बनाने की नींव रखें। यह उद्गार भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश संगठन प्रभारी अरूण सिंह ने जयपुर में प्रदेश स्तरीय सशक्त मंडल अभियान की कार्यशाला में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हमे एक ऐसे नेता का सानिध्य मिल रहा है, जो इस देश का ही नही बल्कि दुनिया का नेतृत्व करता है जिसका नाम है नरेन्द्र मोदी। हमारें प्रधानमंत्री जी आम आदमी, गरीब, किसान, दलित व हर जरूरतमंद व्यक्ति को ध्या में रखकर सरकारी योजनाएं बनाते है जिसका लाभ सीध उनको मिलता है। विश्व पटल पर भारत की अलग पहचान देश में एक से बढक़र एक निर्णय लिये गये जो इतिहास के पन्नो में लिखा जाएगा। कार्यशाला का आगाज भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व वंदे मातरम गान के साथ किया गया। स्वागत भाषण प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने देते हुए कहा कि सशक्त मंडल के लिए आगामी दिनों में अलग-अलग तरह से तीन चरणों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान उप प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को राज्य की कांग्रेस सरकार की नाकामियों को आमजन तक पहुंचाने का संदेश दिया। कार्यशाला को राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी व अरुण चतुर्वेदी ने भी संबोधित किया। कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान, जिला मंत्री खेताराम प्रजापत, मदनसिंह राजपुरोहित, गोविंदसिंह कालूडी, राजेशपुरी, दिलीप शर्मा ने भाग लिया।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !