RAS नव चयनित गणेश माली और गोपालसिंह का स्वागत कर सम्मान किया


रिपोर्ट @ महिपाल सिंह चारण
बालोतरा। जाह्नवी लाइब्रेरी बालोतरा कि सर्वप्रथम जाह्नवी लाइब्रेरी के पूर्व छात्र गणेश माली का आरएएस में रैंक 888 व गोपालसिंह चारण की रैंग 103 का आरएएस में अंतिम रूप से चयन होने पर जाह्नवी लाइब्रेरी बालोतरा परिवार कि तरफ से सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। आरएएस गोपालसिंह ने बताया की वर्तमान काम्पिटेशन को देखकर कि यदि विद्यार्थी कठिन परिश्रम वह टाईम मैनेजमेंट से रेगूलर पढ़ाई जरूरी है। गणेश माली ने बताया कि मेरे सलेक्शन का सबसे बड़ा कारण टेस्ट सीरीज जोइन करना हैं। जिससे हमारी कमियों का पता चलता है। संचालक रमेश प्रजापत ने कहा कि लाईब्रेरी में सेल्फ स्टडी के बेहतर परिणाम आ रहें हैं। जाह्नवी लाइब्रेरी बालोतरा से 10-12 विद्यार्थियों का चयन सरकारी पदों पर चयन हुआ है। कार्यक्रम में पारस प्रजापत, महेंद्र, विनोद, जगदीश, शैलेन्द्र, सुमेर सहित छात्र उपस्थित रहे।
पुरस्कृत शिक्षक फोरम ने किया सम्मान
बालोतरा। पुरस्कृत शिक्षक फोरम बाड़मेर द्वारा नव चयनित आरएएस अधिकारी का सम्मान किया। नेहरू कॉलोनी बालोतरा में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत शिक्षक फोरम बाड़मेर के जिलाध्यक्ष सालगराम परिहार ने नव चयनित राजस्थान प्रशासनिक सेवा के गोपाल सिंह का साफा पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर एवं ललित परिहार ने माला पहनाकर स्वागत किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !