युवाओं की पहल: व्हॉट्सएप ग्रुप बना अनाथ गौवंश का सहारा

 


बालोतरा। शहर के सांकरणा क्षेत्र के युवाओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से राशि एकत्रित कर गौशाला में चारें की गाड़ी भिजवाई एवं पेयजल की व्यवस्थाएं भी करवाई। तिलवाड़ा के गोगाजी मंदिर पर संचालित गौ शाला में अनाथ गौवंश के लिए चारें की बहुत कमी की जानकारी सामने आई तो युवाओं ने व्हॉट्सएप ग्रुप बनाकर ऑनलाइन सहयोग राशि जमा कर दी और भरकोट में संचालित गौशाला में चारें की गाड़ी भिजवा दी। कोरोना काल में गौवंश के लिए चारें व पानी की कमी हो रहीं है जिसे युवा पूरा कर रहे है। गोगाजी मंदिर पर उपस्थित ग्रामीणों ने युवाओं के जज्बे की प्रशंसा की और हमेशा ऐसे ही गौवंश की सेवा के लिए तत्पर रहने को कहा। इस सहयोग में पत्रकार सुरेश सुंदेशा, अशोक सुंदेशा, अणदाराम माली, खीमाराम सुंदेशा, सतीश, राजू माली, उत्तम माली, गोविंद माली, प्रवीण सुंदेशा, ओमप्रकाश, मदन माली, अमराराम सुंदेशा सहित कई युवाओं ने इस मुहिम में सहयोग दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !