RAS इंटरव्यू में 70 नंबर दिलाने के लिए मांगी थी 20 लाख की रिश्वत, ACB ने दलाल सहित तीनों को पकड़ा

रिश्वत: इंटरव्यू में 70 नंबर दिलाने के लिए मांगी थी घूस, 54 ही आए तो रकम वापस लेने पहुंचे अभ्यर्थी के परिजन; ACB ने दलाल सहित तीनों को पकड़ा

ACB की गिरफ्त में बाड़मेर के जोगाराम (चश्मा लगाए), ठकराराम (बीच में) और जोधपुर के किशनाराम (पिंक शर्ट में)।
ACB की गिरफ्त में बाड़मेर के जोगाराम (चश्मा लगाए), ठकराराम (बीच में) और जोधपुर के किशनाराम (पिंक शर्ट में)।

जोधपुर। RAS इंटरव्यू में अच्छे अंक दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपए लेने का मामला प्रकाश में आया है। इसमें जोधपुर के दलाल किशनाराम का नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि बाड़मेर के निजी स्कूल संचालक ठकराराम और राजकीय स्कूल के प्रिंसिपल जोगाराम ने अपने ही परिवार के हरीश को RAS 2018 में 70 से अधिक अंक दिलाने के लिए पैसे दिए थे। हरीश को जब 54 अंक आए तो ठकराराम और जोगाराम जोधपुर पहुंच गए। बुधवार शाम उन्होंने किशनाराम से रिश्वत की रकम वापस ली और बाड़मेर की ओर चल दिए। इसी दौरान ACB ने पकड़ लिया। गाड़ी से बरामद 20 लाख कैश के बारे में पूछताछ हुई तो पूरा मामला खुल गया। ACB को रिश्वत की रकम की जानकारी मिली तो टीम सक्रिय हो गई। पुलिस के साथ कल्याणपुर क्षेत्र में नाके पर चेकिंग शुरू हुई। इसी दौरान बोलेरो गाड़ी को रोका गया। तलाशी लेने पर 19 लाख 95 हजार रुपए मिले।



गुरुवार को टीम जोधपुर पहुंची


गुरुवार सुबह ACB की टीम जोधपुर पहुंची। जोधपुर के बासनी तंबोलिया से दलाल किशनाराम से पूछताछ चल रही है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जोधपुर के उपमहानिरीक्षक विष्णु कांत ने बताया कि गोपनीय सूचना पर कार्रवाई की गई है। जोधपुर निवासी किशनाराम ने आरपीएससी में कार्यरत अपने रिश्तेदार के जरिए अच्छे अंक दिलवाने के बदले रिश्वत ली थी। एसीबी ठाकराराम, जोगाराम और किशनाराम से पूछताछ कर रही है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !