भाजयुमों कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

भाजयुमों कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

बालोतरा। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा आज राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के रिश्तेदारों के साक्षात्कार एंव चयन प्रक्रिया कि जांच हेतु युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम से नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा तथा कार्यकर्ताओं द्वारा डाक बंगले के आगे शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा का पुतला जलाकर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करके विरोध प्रदर्शन किया।  भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह करणोत ने बताया कि आर ए एस परीक्षा का 2018 का परिणाम जारी हुआ उसमे शिक्षा मंत्री द्वारा भाई भतिजा वाद करके उनका सलेक्शन करवाया है यह सरासर गलत है तथा राज्यपाल महोदय से निवेदन है कि इसकि सीबीआई जांच करे तथा आगामी परीक्षाओं मे साक्षात्कार के दौरान विडिओ ग्राफी कि जाए।सीबीआई जांच करके जो शिक्षा के दलाल पाए जाए उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही कि जाए और शिक्षा मंत्री डोटासरा जल्दी से जल्दी इस्तीफा दे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान, भरत मोदी, अमराराम सुंदेशा,खेताराम प्रजापत, धमेंद्र दवे,कमलेश ढेलडिय़ा,हितेश पटेल, अशोक पालीवाल,अरिहंत चौपडा, गोविंद प्रजापत, निखिल अवस्थी,कान्तिलाल राजपुरोहित,गोविंद सुदेंशा, हिन्दू सिंह भाटी,रितिक पंचारिया, सुमित रामावत,भुपेन्द्र सिंह शैला, गणपत खारवाल, घनश्याम खारवाल,कपिल दवे,दिनेश माली,निखिल मेवाड़ा, अनिल पालीवाल, मयंक अवस्थी भूपेंद्र राजपुरोहित, देवाराम घांची,रवि सोनी, मुकेश घांची, पकंज बोराणा, हरीश देवासी सहित भाजपा युवा मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !