गुडामालानी। गुरूदेव संत शिरोमणि लिखमीदासजी जी के नाम एक शाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। माली सेवा संस्थान के राजू माली भाटाला ने बताया कि भजन संध्या में गायक कलाकार भैराराम शर्मा के द्वारा समुधुर भजनों की प्रस्तुत दी गई। शुक्रवार सुबह माली समाज का सामाजिक सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन को विधायक हेमाराम चौधरी, प्रधान बिजलाराम, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान, राजेंद्र गहलोत, पदमाराम जी चौहान ने संबोधित किया। हेमाराम चौधरी ने विधायक कोटे से 10 लाख रुपए, प्रधान बिजलाराम ने 10 लाख रुपए, संरपच पांचाराम विश्नोई ने सुलभ शौचालय के लिए 5 लाख रूपए की घोषणा की। माली समाज अध्यक्ष हीरालाल परमार सिधांसवा ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के उत्थान और विकास के लिए आप सभी के तन मन धन से सहयोग करने के लिए आभार जताते हुए समाज में शिक्षा, संस्कार निर्माण, और नारी शक्ति की भागीदारी के बारे मे कार्य करेगें। युवा समाज का भावी भविष्य है, युवाओं को समाजिक कार्यो में भागीदारी बढानी चाहिए। संस्थान की तरफ से भामाशाहों, प्रतिभाओं का सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान समाज के भामाशाहों ने समाज के भवन निर्माण के लिए बोलियों में बढ चढकर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मंच संचालन अध्यापक दौलाराम सुंदेशा, कैलाश सुंदेशा, रेखाराम उडासर, रमेश जांगिड़ ने किया।
एक शाम लिखमीदासजी के नाम भव्य जागरण और सामाजिक सम्मेलन संपन्न
0
July 24, 2021

Tags