महंगाई के विरोध में कांग्रेसजनों ने विरोध प्रदर्शन कर चलाया हस्ताक्षर अभियान

महंगाई के विरोध में कांग्रेसजनों ने विरोध प्रदर्शन कर चलाया हस्ताक्षर अभियान

बालोतरा। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस जनों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया। ब्लॉक संगठन महामंत्री शंकरलाल सलुंदिया ने बताया कि केंद्र में मोदी सरकार के कुप्रबंधन  से देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था के कारण आमजन का जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। देश में बेरोजगारी बढ़ रही है तथा आसमान छूती कीमतों के कारण देश का हर व्यक्ति महंगाई की मार से त्रस्त है, अब मोदी सरकार को बदलने का समय आ गया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी के शिक्षक प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन एवं हस्ताक्षर अभियान के दौरान पुराने बस स्टैंड पर पेट्रोल पंप के आगे उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पचपदरा विधायक मदन प्रजापत ने कहा कि मोदी सरकार को पेट्रोल डीजल व गैस की बढ़ती हुई कीमतों को तत्काल वापस लेना होगा अन्यथा कुर्सी छोडऩी पड़ेगी। इस अवसर पर शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डूंगरा राम बोगू व जिला अध्यक्ष जैसलसिंह खारवाल ने देश में कमरतोड़ महंगाई व पेट्रोल डीजल एवं गैस की कीमतों में रिकॉर्ड मूल्य वृद्धि के खिलाफ पेट्रोल पंप पर बैनर लगाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिसमें प्रधान भगवत सिंह जसोल, प्रतिपक्ष नेता महबूब खान सिंधी, पूर्व सभापति रतन खत्री, पूर्व सरपंच कुंपाराम माली, पार्षद गोविंद जीनगर, पीराराम प्रजापत, असलम भाई छिपा, बगदाराम बोस, नेमीचंद माली, पूर्व पार्षद चंपालाल माली, युवा अध्यक्ष अशरफ अली, जिला युवा महासचिव सलीम खिलेरी, देवकिशन गोयल, राजेंद्र प्रजापत, रमेश चौधरी, जाकिर हुसैन मोयला, सलीम अफरीदी, हिंगलाज दान चारण, वली मोहम्मद सुमरों, सलीम सुमरों, आफताब अफरीदी, आरिफ छिपा, पारस तीरघर सहित दर्जनों कांग्रेस जनों ने पंप के सामने हाथों में बैनर झंडे व नारे लिखी तख्तियां लेकर बुलंद आवाज में नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !