तेरापंथ भवन में चातुर्मासिक मांगलिक प्रवेश


बाड़मेर। आचार्य श्री महाश्रमणजी के शिष्य  मुनि स्वास्तिक कुमारजी व सुपार्श्व कुमारजी ठाणा-2 का   दिनांक 18 जुलाई 2021 को तेरापंथ भवन में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश हुआ। मुनि श्री सुपार्श्व ने कहा इस चतुर्मास में अधिक से अधिक धर्म  जप ध्यान आदि करना है मुनि जी ने अपनी मधुर कंठ से गीतिक प्रस्तुत किया। मुनि श्री स्वास्तिक जी ने फरमाया की इस चतुर्मास में ज्यादा से ज्यादा युवाओं युवक परिषद महिला मंडल कन्या मंडल को अधिक से अधिक धर्म आराधना करणी चाहिए और संघ व  संघपति पर पूर्ण आस्था रखनी  चाहिए। कार्यक्रम  मैं तेरापंथ सभा अध्यक्ष जवेरीलालजी चोपड़ा, तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष संदीप गोलेछा, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष चंद्रा देवी ,अणुव्रत समिति अध्यक्ष जितेंद्र जी बाटिया, मुकेश जी एडवोकेट ने अपने को भावों को प्रस्तुत किया। कन्या मंडल द्वारा गीतिका प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का  कुशल संचालन पूर्व मंत्री ज्योति सिंघवी ने किया। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !