पंचायत उप चुनाव: रिटर्निग एवं प्रथम मतदान अधिकारों का प्रशिक्षण संपन्न


बाड़मेर, 18 जुलाई। जिले में सरपंच पद के उपचुनाव के लिए निर्धारित कार्यक्रम अनुसार रविवार को जिला कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में रिटर्निंग एवं प्रथम मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर्स द्वारा रिटर्निंग एवं प्रथम मतदान अधिकारियों को चुनाव की बारीकियों से अवगत कराया गया। उपचुनाव कार्यक्रम जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बंधु ने बताया कि सोमवार 19 जुलाई को प्रातः 10.30 बजे से सांय 4.30 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। वहीं मंगलवार 20 जुलाई को प्रातः 10.30 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी तथा इसी दिन अपराह्न 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। उन्होनें बताया कि नाम वापसी के पश्चात इसी दिन चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को चुनाव प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा तथा अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि रविवार 25 जुलाई को प्रातः 7.30 बजे से सांय 5.30 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। इसी दिन मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात मतगणना की जाएगी। उन्होनें बताया कि अभ्यर्थी का चुनाव निर्विरोध होने की दशा मे प्रारूप 7ए में परिणाम घोषित कर परिणाम की 7 प्रतियां मय घोषणा पत्र तैयार कर जिला कलक्टर कार्यालय को प्रस्तुत करेंगे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !