जोधपुर। आईपीएस अधिकारी पंकज चौधरी का राजस्थान मेघवाल परिषद जिला शाखा जोधपुर की ओर से स्वागत किया गया परिषद के पदाधिकारियों ने चौधरी के बाल होकर वापस सेवा मैं लौटने पर स्वागत करते हुए बधाई दी। इस दौरान चौधरी ने कहा कि सत्य परास्त हो सकता है लेकिन पराजित नहीं हो सकता। सत्य की हमेशा जीत होती है। इस दौरान जिलाध्यक्ष सोहनलाल लखानी, महासचिव लुभाषचन्द्र राठौड़, भीखाराम चारणिया, ठेकेदार कालुराम सोनेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाराम जोगचंद, माधाराम मेहरा, नथमल खीची उपस्थित थे।