प्रसव पीड़ा के दौरान महिला को मात्र 30 मिनट में 7 यूनिट रक्तदान कर दिया मानवता का परिचय

blood-donation

बालोतरा। शहर के निजी अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला को ब्लड की जरूरत होने पर स्थानीय डॉ कल्पना सोनी ने रक्तकोष मित्र मंडल सेवा संस्थान के सक्रिय सदस्य मोहम्मद रमजान व राजुराम गोल को सूचना दी। सूचना के मुताबिक टीम सदस्यों ने बिना किसी देरी किये मात्र 5 मिनट में अस्पताल पहुंच कर 7 अलग-अलग रक्ततदाताओं से बातचीत कर तुरंत रक्तदान करवाया। रक्तदान करने वाले युवाओ में एडवोकेट दिलीप नाहर, सुरेश, नरपत, अलाउदीन, नितेश जोशी, प्रवीण बोखा, नरपत दमामी ने समय पर अस्पताल पहुंच महिला की जान बचाकर नया जीवनदान देकर मानवता का फर्ज निभाया। आपातकाल केसे मे डॉ कल्पना सोनी, डॉ प्रकाश विश्नोई व समाजसेवी उम्मेद सिंह ने संस्थान के सभी सदस्यों व रक्तवीरों का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !