![]() |
| राजस्व मंत्री हरीश चौधरी की अनुशंसा पर मिली स्वीकृति |
बाड़मेर/बायतु, 9जुलाई। बजट घोषणा वित्तीय वर्ष 2021-22 में 300 नवीन पशु चिकित्सा उपकेंद्र संस्था विहीन ग्राम पंचायतों में खोले जाने की घोषणा के तहत शुक्रवार को पशुपालन विभाग के संयुक्त शासन सचिव के पत्र क्रमांक एफ.वी.1(2)(20) योजना के तहत राजस्व मंत्री हरीश चौधरी की अनुशंसा पर बायतु पंचायत समिति के बायतु पनजी व गिड़ा पंचायत समिति के करालिया बेरा में नवीन पशु चिकित्सा उपकेंद्र खोले जाने की स्वीकृति मिली है। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने बताया कि इस स्वीकृति से पशुपालकों को पंचायत स्तर तक पशुधन के उपचार की सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाके की ज्यादातर आबादी पशु पालन पर निर्भर है इसलिए पशुधन स्वस्थ रहे बीमार ना हो इसका ध्यान रखते हुए राजस्थान सरकार ने ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर पूरे प्रदेश में पशु उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने की स्वीकृति दी है। पशु उप स्वास्थ्य केन्द्र खोले जाने को लेकर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया।
