आंगनवाड़ी केंद्रों व टीकाकरण सेंटर का निरीक्षण किया

health news

बालोतरा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बाबूलाल विश्नोई के निर्देशानुसार खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक विजयसिंह ने ऑगनवाड़ी टापरा और बुडीवाड़ा में टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीकाकरण सत्र पर ई संजीवनी ओपीडी से कन्सलटेन्ट करवाया गया और सशक्त दस्त नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बच्चों को ओआरएस व जिंक टैबलेट दी गई और वंचित बच्चों के टीकाकरण करने के निर्देश दिए गए। ड्यू लिस्ट के अनुसार मोबालाईज करने के निर्देश दिये ब्लॉक आशा सुपरवाइजर सौरभ पंवार ने आशाओ द्वारा कोविड टीकाकरण के लिए लोगो को मोबिलाईजेशन और ई संजीवनी ओपीडी के बारे में समीक्षा की। इस अवसर पर डॉ प्रेम प्रजापत व डॉ अशफाक, डॉ हेमन्त, एएनएम प्रेम मीणा व लीला और एलएचवी मदनकंवर उपस्थित रही।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !