अवैध बजरी परिवहन में लिप्त 6 डंपर जब्त

अवैध बजरी परिवहन में लिप्त 6 डंपर जब्त

रिपोर्ट @ महिपाल सिंह चारण 

बाड़मेर, 29 जुलाई। राजस्व विभाग, पुलिस, परिवहन एवं खनिज विभाग द्वारा बजरी के अवैध खनन, निर्गमन, भण्डारण के विरूद्व आकस्मिक छापामारी के तहत अवैध रूप से बजरी के परिवहन में लिप्त 6 डम्पर जब्त किए है।खान एवं भू-विज्ञान विभाग के खनि अभियंता भगवान सिंह ने बताया कि उक्त जब्त 6 डम्परों में से 4 डम्पर पुलिस थाना सिणधरी, एक पुलिस थाना कोतवाली बाड़मेर तथा एक पुलिस थाना आरजीटी नगर को सुपुर्द किए गए है। उन्होनें बताय कि अवैध बजरी खनन, निर्गमन एवं भण्डारण के विरूद्ध एसआईटी दलों व खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही जारी रहेगी।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !