पाक विस्थापित 5 नागरिकों को मिली भारतीय नागरिकता

पांच पाक विस्थापित को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र वितरित
बाड़मेर, 23 जुलाई। राज्य सरकार की ओर से बाड़मेर जिले मंे रहने वाले पांच पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई, जिन्हें शुक्रवार को जिला कलक्टर लोक बंधु ने भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र वितरित किये।
जिला कलक्टर कार्यालय में शुक्रवार को जिला कलक्टर लोक बंधु ने पाक विस्थापित अनवरसिंह पुत्र कल्याणसिंह, दुर्जनसिंह पुत्र स्वरूपसिंह, जगदीश कुमार पुत्र लूणो मल, लालू पुत्र भाखर सिंह तथा श्रीमती जामुन बाई पत्नि लालू को भारतीय नागरिकता के मूल नागरिकता प्रमाण पत्र वितरित किये गये। इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र प्राप्त करने  वालों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय नागरिकता मिलने के बाद उन्हें भारत के नागरिक के सभी अधिकार मिलेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !