-बायतु क्षेत्र में मिलेगी उच्च एवं बेहतर सुविधायुक्त शिक्षा
बाड़मेर,13 जुलाई । शिक्षा के आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बायतु विधायक एवं राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने पाटौदी की विभिन्न शैक्षणिक इकाईयों के लिए भूमि आवंटन का आदेश जारी किया है। 'पढ़ेगा बायतु-बढ़ेगा बायतु' लक्ष्य की ओर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी की अनुशंसा पर पाटौदी पंचायत समिति मुख्यालय में राजकीय महाविद्यालय पाटौदी के लिए 12 बीघा, कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास के लिए छः बीघा एवं महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के लिए 10 बीघा भूमि आवंटन के आदेश किये हैं। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने बताया कि बायतु के पाटौदी में बनने वाले राजकीय महाविद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास व महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय हेतु भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण कर यहां पर काम शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। मेरा प्रयास रहेगा कि क्षेत्र के बेटे- बेटियों को उच्च शिक्षा व बेहतर सुविधायुक्त शिक्षा मिले । साथ ही क्षेत्र में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए व्यक्तिगत रूप से हम निरंतर प्रयासरत हैं।
