8 अगस्त 2021, जैसलमेर ।
*तीर्थ यात्रा का आयोजन*
हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी उदारमन भामाशाहों के सहयोग से आयोजित की जाने वाली गंगा स्नान हेतु हरिद्वार के लिए 40 महिलाओं को तीर्थयात्रा रूपी पुण्य कार्य का आयोजन किया। गया। यात्रा में ग्रामीण व शहरी कच्ची बस्तीयों की महिलाओं ने भाग लिया है।
उक्त धार्मिक पुण्य आयोजन मेँ भिन्न-भिन्न जातियो की पिछङी गरीब व अक्षम तथा नि:संतान विधवा व्रद्ध महिलाओँ को नि:शुल्क (सम्पूर्ण व्यय जैसे- रहना, खाना, किराया..... आदि) हरिद्वार गंगा स्नान हेतु जोधपुर राजस्थान से वापस प्रारंभिक स्थल तक सम्पूर्ण यात्रा स्वस्तिक सेवा संस्थान के सचिव अशोक भाटी की व्यक्तिगत देखरेख मे करवाई जाती है।
सचिव ने बताया कि सात दिवसीय यात्र का सम्पूर्ण व्यय भामाशाहों के सहयोग से किया जाएगा।
स्वास्तिक सेवा संस्थान विगत सात वर्षों से यह यात्रा भामाशाहों के सहयोग से संचालित कर रहा है।
