तुसली गौशाला में 501 किलो लड्डुओं का संधाना विकलांग गौ माता के चरणों में अर्पित किया* *जैसलमेर:-

*तुसली गौशाला में 501 किलो लड्डुओं का संधाना विकलांग गौ माता के चरणों में अर्पित किया*

*जैसलमेर:-* शहर से 05 किलोमीटर दूर स्थित तुलसी गोवर्धन निधि संस्थान में खाद्य व्यापार संघ जैसलमेर द्वारा संधाना मनोरथ के तहत 511 किलो लड्डुओं का संधाना करीब 2625 लड्डू विभिन्न सामग्री (कोपरा गिरी, अजवायन, मेथी, दलिया, चुरी भाटा व घी) में बनाकर विकलांग व बुजर्ग गायो के लिए अर्पित किया।
जैसलमेर के किराणा व अन्य सभी व्यापारी ने श्रम कर तुलसी गौशाला में विभिन्न सामग्री के लड्डू बनाकर आगामी 15 दिनों तक लगातार असहाय गो वंश को खिलाया जाएगा।
खाद्य व्यापार संघ के समस्त व्यापारियों ने निर्णय लिया कि सामाजिक सरोकार के तहत हमेशा गौमाता की सेवा के लिए आगे रहेंगे।
व्यापारियों ने निर्णय लिया कि शादी सालगिरह व जन्मदिन के अवसर पर जो एन्जॉय करने में खर्च करते हैं वह  बंद करके अब से व्यापार संघ में किसी भी सदस्य के शादी की सालगिरह या जन्मदिन होने पर गौशाला में सामग्री भेंट करके जन्मदिन मनाएंगे और खुशी जाहिर करेंगे इससे गौ माता का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !