सीमाजन छात्रावास में जवानों क्वारंटीन किया
जैसलमेर।
जैसलमेर।
सीमाजन छात्रावास सहित दो अन्य केन्द्रों पर सीमा सुरक्षा बलों के जवानों को क्वारंटीन किया गया है। इन केन्द्रों पर बीएसएफ बटालियन के जवानों को डयूटी पर आने से पहले कोविड-19 की गाईडलाईन की पालना करते हुए 10 दिनों के लिए आईसोलेट किया गया है। सीमाजन कल्याण समिति द्वारा सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए बीएसएफ के जवानों के क्वारंटीन अवधि में ठहरने के लिए निशुल्क आवास सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।
समिति के जिला मंत्री शरद व्यास ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के उच्च अधिकारियों के आग्रह पर सीमाजन कल्याण समिति के प्रदेश संगठन मंत्री राजस्थान-गुजरात नीम्बसिंह की पहल पर सीमाजन छात्रावास सहित ब्रह्मखत्री समाज के न्याति बेरा रतासर एवं मूलसागर स्थित चाणक्य विद्यापीठ परिसर को क्वारंटीन सेन्टर बनाकर डयूटी पर आये जवानों को 10 दिन की अवधि के लिए आवास सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।