रिपोर्ट @ महिपाल सिंह चारण
पचपदरा। पचपदरा मंडल के पदाधिकारियों की बैठक मंडल प्रभारी पुखराज सोनी के मुख्य अतिथि में व मंडल अध्यक्ष डूंगर राम देवासी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें बूथ कमेटी को लेकर चर्चा की गई। बैठक के बाद वक्षारोपण भी किया गया। बैठक के प्रारंभ में मंडल प्रभारी पुखराज सोनी का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही नवनियुक्त ऐसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष तगाराम मेघवाल का भी साफा पहनाकर एवं दुपट्टा बना कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंडल प्रभारी पुखराज सोनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा संगठन है जो व्यक्ति विशेष का नहीं बल्कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ में लेकर के कार्यकर्ता है हम सभी कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य में लगे और प्रत्येक बूथ तक भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथ कमेटियों का गठन करें। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन कार्य में भाग लेने का आग्रह किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष कल्याण सिंह गोपडी, महामंत्री सुखदेव जीनगर, मंत्री खेताराम प्रजापत, पप्पू बिश्नोई। मंडल उपाध्यक्ष शंकरलाल पालीवाल, महामंत्री आनंद चोपड़ा, सत्यजीत सिंह, रविन्द्र विश्नोई सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
