डॉ. जांगिड़ ने 5वीं बार रक्तदान कर दिया मानवता का परिचय

डॉ. जांगिड़ ने 5वीं बार रक्तदान कर दिया मानवता का परिचय

बालोतरा। बालोतरा के स्थानीय नाहटा अस्पताल में सोमवार को भर्ती मरीज मुकेश गुर्जर सिवाना को कमजोरी के दौरान ए पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता होने पर मरीज के परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से रामदेव रक्तकोष सेवा संस्थान टीम से सम्पर्क किया। सूचना मिलते ही संस्थान अध्यक्ष सोनू जीनगर ने रक्तदाता डॉ. जे.पी. जांगिड़ से सम्पर्क किया। अध्यक्ष जीनगर के द्वारा सूचना मिलते ही डॉ. जांगिड़ बिना देरी किये तुरन्त अस्पताल पहुच कर अपने जीवन मे 5वीं बार ए पॉजिटिव रक्तदान कर मानवता की मिशाल पेश की। साथ ही अध्यक्ष जीनगर ने सभी रक्तदाता डॉ. जांगिड़ का आभार व्यक्त करते हुए बताया की सच्चे मानव सेवी वही होते है जो बिना किसी स्वार्थ के मानव सेवा में अपना योगदान दे रहे है। इस दौरान संस्थापक श्याम डांगी, संस्थान अध्यक्ष सोनू जीनगर, राजू संत, राहुल व्यास, छगन दईया, चेतन चौहान, आशिफ खान, हैदर चड़वा, चंपालाल लोहार, खीमराज गवारिया, वीरू राणा, राज कड़वासरा, अर्जुन राणा, अशोक लोहार, गणेश लोहार, किशन लोहार, रामलाल बोराणा, जसू पाबड़ा, पार्षद नासिर भाई, चड़वा पार्षद सम्पत राज धरी, हीरालाल, महेंद्र गोदारा, घेवरचंद घांची सहित टीम सदस्य उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

buttons=(Accept !) days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !