*जैसलमेर:-* किराणा खाद व्यापार संघ ने शहर के आसपास की गोशालाओं व पक्षियों के चुगा घर में अमावस्या के दिन 2 लाख 25 हजार रुपए का पशु आहार विभिन्न गौशाला पहुचाया। तुलसी गौशाला 83 नग, भादरिया गौशाला 15 नग, करणी माता गौशाला बड़ौडा गांव 51 नग, मोहन गौशाला डेलासर 15 नग, कनोई गौशाला 11 नग, रामनगर गौशाला 07 नग, देवड़ा गौशाला 13 नग, रामा गौशाला 07 नग, कन्हैया गौशाला 11 नग, भाखरानी गौशाला 15 नग व वैशाखी मन्दिर गौशाला में 04 नग और तुलसी गौशाला चुगा घर 02 नग, गजरूप सागर चुगा घर 02 नग, होमगार्ड चुगा घर 02 नग, बरमसर चुगा घर 01 नग इसी प्रकार करीब 239 नग पशु आहार के कट्टे गायों के लिए भिजवाया।
खाद व्यापार संघ द्वारा प्रतिमाह अमावस्या के दिन सभी दुकानदारों के सहयोग से यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। पिछले लॉकडाउन के दौरान व्यापार संघ ने निर्णय लिया था कि हर अमावस्य को पशुओं के लिए पशु आहार दान किया जाएगा।
पिछले हर महीनो की अमावस्या को व्यापारियों द्वारा गोशाला में पशु सामग्री भिजवाई जा रही हैं।
समस्त व्यापार संघ का यह सहयोग आगे भी निरंतर जारी रहेगा। लॉकडाउन के दौरान शुरू की गई ये अनूठी मिसाल का धीरे - धीरे लगातार करवा बढ़ रहा है किराणा व्यपारियो सहित अब कपड़ा, बर्तन, मोबाइल, मिठाई, टेलरिंग सहित अन्य व्यपारी भी सहयोग में शामिल हो रहें व अपना गौशाला में दान दे कर पुण्य प्राप्त कर रहे हैं।
इस दौरान सभी गौशालाओं के व्यवस्थापको ने खाद व्यापार संघ जैसलमेर का आभार व्यक्त किया।
